फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: खेलते-खेलते तालाब के गहरे पानी में चले गए 3 बच्चे, डूबने से हुई मौत

Tue, 26 Jun 2018 04:37 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- संडीला कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर की घटना
विज्ञापन
बच्चों की मौत से बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तालाब में डूबकर तीन बच्चों की मौत हो गयी। इस घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया।
विज्ञापन

 

हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गोपालपुर गांव के निकट स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चे गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे गोपालपुर निवासी नंहक्के की दो पुत्रियां शीलू (10) और नीलू गांव के ही राम किशन के पुत्र मोहित (14) के साथ तालाब किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने तालाब में नहाना शुरू कर दिया। नहाते समय गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। 

विज्ञापन

 

बच्चों को डूबता देख आसपास के ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया। क्षेत्रीय लोगों ने बच्चों को तालाब से निकाल कर मलेहरा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। जहां तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें