बैंक में लगी आग से जली कुर्सी व मीटर
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में भारतीय स्टेट बैंक की कछौना शाखा में शॉर्ट सर्किट से बैंक के अंदर मेन स्विच और मीटर के पास आग लग गई। बैंक से धुंआ उठता देख आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना चपरासी को दी।
आग की सूचना मिलते ही चपरासी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आग अपने आप बुझ चुकी थी। आग से कुछ बिजली उपकरणों के अलावा दो कुर्सियां जली हैं।