फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: खेत में फसल की रखवाली के लिए बैठे ग्रामीणों पर चढ़ा ट्रैक्टर, दबने से तीन की मौत

Sun, 12 Apr 2020 02:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के मऊ थानाक्षेत्र के बरिया गांव में ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर अचानक चल पड़ा। खलिहान में बैठी महिला समेत तीन को अपनी चपेट में  ले लिया। तीनों ट्रैक्टर में दब गए जिससे तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन


बरिया गांव निवासी श्यामसुंदर बडगइयां (80) पुत्र गुरुप्रसाद, गांव की कुंंतीदेवी (60) पत्नी शारदा साहू व बब्बू प्रसाद (45) पुत्र बजरंग खलिहान में कटी रखी फसल की रखवाली कर रहे थे। अचानक खेत के पीछे चढ़ाई की ओर सीसी मार्ग पर खड़ा ट्रैक्टर स्वत: ही चल पड़ा। बिना स्टार्ट ट्रैक्टर पीछे से आने की खलिहान में बैठे लोगों को भनक भी नहीं लगी। अचानक तीनों ट्रैक्टर की चपेट मेें आकर दब गए। तीनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए।

सभी ने ट्रैक्टर को हटाकर तीनों को बाहर निकाला। मौके पर ही श्यामसुंदर की मौत हो चुकी थी। अस्पताल ले जाते समय कुंंती की भी मौत हो गई इसके अलावा बब्बू की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देर शाम को जिला अस्पताल में बब्बू की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने श्यामसुंदर के शव का अंतिम संस्कार भी करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें