फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे, भीतर फंसी मिली तीन लाश

Fri, 31 Mar 2017 04:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शाहजंहापुर सड़क हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बड़ी मशक्कत के बाद कार से तीनों शव निकाले। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन



 

 

शाहजंहापुर सड़क हादसे में कार की हालत - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद की फतेहगढ़ कोतवाली के रहने वाले ठेकेदार राजपाल सिंह का ट्रक ट्रांसपोर्टेशन का काम है। इसी सिलसिले में वह गुरुवार को ड्राइवर गौरव और दिनेश द्विवेदी के साथ सीमावर्ती जिला शाहजहांपुर गए थे। वहीं से रात को लौटते समय बीच रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा हुआ कैसे। 



 
 
विज्ञापन

शाहजहांपुर में हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत - फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा गाड़ी के अस्थि-पिंजर बिखरे पड़े हैं। तीन शव अंदर फंसे हैं। इन्हें निकालने के लिए पुलिस को काफी मुश्किल आई। बाताया जा रहा है कि गाड़ी को काट कर लाश बाहर निकाली गई। बाद में तीनों की पहचान की गई और उनके परिजनों को सूचित किया गया।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें