फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीटी के अंडर-9 में ताक्षित और हितांशी बनी विजेता

विज्ञापन
टेबल टेनिस प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारंभ करते सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : संगठन
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क में शुरू हुए तीन दिवसीय स्टैग ग्लोबल टेबल टेनिस टूर्नामेंट में पहले दिन अंडर-9 बालक वर्ग में ताक्षित और बालिका वर्ग में हितांशी विजेता बनीं।
विज्ञापन


कानपुर टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में मंगलवार को टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, यूपी टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, गीता कपूर ने फीता काटकर किया।

सांसद ने कहा कि सरकार वर्तमान में खिलाड़ियों को हर सुविधा दे रही है, ऐसे में आप मेहनत करें और ओलंपिक में स्वर्ण पदक अपने नाम करें। टेबल टेनिस में विशेष योगदान के लिए वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल गुप्ता, अजय बिंदू दीक्षित, पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी अभिषेक सिंह को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंडर-9 बालिका वर्ग के फाइनल में हितांशी पोपटानी ने प्रतीक्षा शुक्ला को 11-3, 12-10, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। वहीं, बालक वर्ग में ताक्षित वर्मा ने दामिन शंकर को 11-3,11-2, 11-4 से हराकर खिताब जीता। इस मौके पर संजय टंडन, कविशा विज, अजय मेहरोत्रा, सुनील सिंह, रवि पोपतनी, अनिल वर्मा, अविनाश यादव, अभिसारिका यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें