फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस कमिश्नर से तीन बेटियों ने लगाई मदद की गुहार, बोलीं- मुझे मेरी मां से बचाओ, हमें बेचना चाहती है

Thu, 02 Mar 2023 09:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन बेटियों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। तीनों बच्चियों ने हाथों में तख्ती लेकर व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि हमारी मां हमें बेचना चाहती है। मामले में एसीपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मां की शिकायत लेकर गुरुवार को तीन नाबालिग बच्चियां पिता के साथ हाथों में तख्तियां लेकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने सीपी बीपी जोगदंड से मां पर कार्रवाई की मांग की। पनकी निवासी युवक की प्लास्टिक के खिलौनों की छोटी दुकान है।

विज्ञापन

उसकी तीन बेटियों में बड़ी 16 साल, दूसरी 12 व सबसे छोटी तीन साल की है। बड़ी बहनों ने पुलिस कमिश्नर को बताया कि उनकी मां जून 2021 को उन तीनों व पिता को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई थी। आरोप है कि पिता और मामा ने मां के जाने का विरोध किया।
तो उसने उन्हें मार पड़वाई और जेल तक भिजवा दिया। पिता पर दबाव बनाती हैं कि घर बेचकर पैसा दो नहीं तो जेल भिजवा देंगे। तीनों बेटियों के हाथ में जो तख्तियां थीं, उनमें लिखा था। मुझे मेरी मां से बचाओ, हमारी मां अपने प्रेमी संग मिलकर हमें बेचना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हम आत्महत्या करने को मजबूर हैं। पुलिस कमिश्नर ने तुरंत मामले में पनकी थाना प्रभारी को जांच का आदेश दिया। उन्होंने फोन करके कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है। वहीं, पनकी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही सारा मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें