फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कल्याणपुर सीएचसी में तीन कंडम एंबुलेंस जलीं

विज्ञापन
धू धूकर जलती एंबुलेंस। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर सीएचसी में खड़ी तीन कंडम एंबुलेंस में शनिवार शाम को आग लग गई। सीएचसी के कर्मचारी और आसपास के लोगों ने सहयोग से किसी तरह एक घंटे में आग पर काबू पाया। एक घंटे बाद दमकल की गाड़ी वहां पहुंची।
विज्ञापन


कल्याणपुर सीएचसी प्रभारी अविनाश यादव ने बताया कि परिसर में पीछे की तरफ कंडम गाड़ियां खड़ी हैं। शनिवार शाम किसी शरारती तत्व ने सिगरेट पीकर फेंक दी। हव तेज होने से आग फैल गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

तीनों गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों और स्वास्थ्य कर्मियों ने निजी अग्निशमन यंत्रों व पानी की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। इसके बाद फजलगंज से एक दमकल की गाड़ी आई। उन्होंने बताया कि आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें