फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः चित्रकूट में मोहर्रम मनाने पहुंचे बांदा के 6 बच्चे गहरी नदी में डूबे, 3 की लाशें मिलीं

Fri, 21 Sep 2018 01:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
चित्रकूट में बच्चों की डूबकर मौत होने के बाद घटनास्थल पर खड़ी पुलिस
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र में शाहपुर के पास बागे नदी में शुक्रवार सुबह नहाने गए 6 बच्चे गहराई में जाकर डूब गए। लोगों ने किसी तरह तीन बच्चों को तो बचा लिया जबकि बाकी बच्चे बीच में फंस गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक बच्चों के नाम- जान मोहम्मद (11), बदौसा जिला बांदा, अनीश (13) बदौसा जिला बांदा, आसिफ (7) कमासिन जिला बांदा हैं। तीनों के शव निकाल लिए गए। मौके पर चित्रकूट जिला प्रशासन और पुलिस पहुंच चुकी है। सभी बच्चे साईंपुर गांव मेें मजार के पास मोहर्रम मनाने आए थे।
विज्ञापन

इलाके में सनसनी

चित्रकूट में बच्चों की डूबकर मौत होने के बाद घटनास्थल पर खड़ी पुलिस
सुबह जब परिवार के लोग सो रहे थे तभी ये बच्चे नहाने के लिए नदी में गए। ये तीनों बांदा के ही अलग-अलग स्कूलों में पढ़ते थे। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए नदी के आसपास फोर्स तैनात कर दी है। आपातकालीन स्थितियों से निपटनेे के लिए गोताखोरों को भी बुलवाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें