उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार को कच्चा मकान गिरने से एक महिला व तीन बच्चों की मौत हो गई। कानपुर के घाटमपुर इलाके में जहां महिला ने दम तोड़ा वहीं चौबेपुर थाना क्षेत्र में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे मकान के पास खेल रहे थे।
मृतकों में दो सगे भाई व उनकी चचेरी बहन शामिल हैं। चौबेपुर थाना इलाके के किशनपुर गांव निवासी हरिओम शर्मा का बड़ा बेटा टिंकू (6), छोटा बेटा विवेक (4) और उनकी चचेरी बहन एकता (3) मकान के बाहर खेल रही थी।