कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन सोमवार को तीन परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। इनमें दो छात्र और एक छात्रा शामिल हैं। डीएवी कॉलेज में दो और वीएसएसडी कॉलेज में एक परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते मिला। तीनों मामले तीसरी पाली में सामने आए।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार के अनुसार तीन पालियों में कुल 51,694 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 49,333 ने परीक्षा दी, जबकि 2,361 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 19,814 में से 18,341, दूसरी में 7,177 में से 6,862 और तीसरी में 24,703 में से 24,130 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की अनुचित साधन प्रयोग समिति तीनों मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।