फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रिजवान के मोबाइल से मिले हवाला के सुबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दाउद के करीबी मुंबई निवासी खयामुद्दीन उर्फ खय्याम जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। फजलगंज पुलिस का कहना है कि वह मेफेड्रोन की तस्करी कराने का सरगना खैय्याम धारावी में ही छिपा है और पुलिस की रडार पर है। पुलिस को रिजवान के मोबाइल से हवाला के भी पुख्ता सुराग मिले हैं।
विज्ञापन

हवाला में इस्तेमाल होने वाले नोट व सरगना के साथ खिंचवाई गई कई फोटो भी मिली हैं, जिससे उनके बीच के कनेक्शन की भी पुष्टि हो गई है। रिजवान के फोन पर 40-40 लाख के केमिकल मंगवाने के बिल मिले हैं जिसकी सप्लाई उसने पनकी इस्पातनगर में ली थी। वहीं, पुलिस को इस गिरोह के तीन और नए नाम मिले हैं, जो इस गिरोह से जुड़े हैं। उनकी भी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस को खय्याम के पिता की अंबेडकर नगर में लोकेशन मिली है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि रिजवान शहर में हुए किडनीकांड, फर्जी मार्कशीट के राजफाश, कोडीन सीरप प्रकरण जैसे समाचारों की भी जानकारी विभिन्न चैनलों के जरिए लेता था और समाचार पत्रों की फोटो खय्याम को भेजता था। खय्याम और उसके साथियों की तलाश में टीमें लगी हैं। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें