फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक का गुप्तांग चाकू से काटा, आरोपी फरार

Mon, 09 Jul 2018 07:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के कानपुर देहात में रनियां क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बेखौफ शोहदों ने एक युवक का गुप्तांग चाकू से काट दिया। लहूलुहान हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना अकबरपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात हुई। सूचना पर सीओ अकबरपुर अर्पित कपूर भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


गांव निवासी मूलचंद्र के 18 वर्षीय बेटे चंदन पर शनिवार रात तीन युवकों ने हमला किया। उसे बेरहमी से पीटा। चाकू से उसका गुप्तांग काट दिया और भाग गए। चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग और गांव वाले पहुंचे। उनकी सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने उसे विसायकपूर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

मूलचंद्र ने गांव के जीतू, विमल और ऋषि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि तीनों आरोपी गांव स्थित जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अक्सर छेड़छाड़ करते थे। बेटा चंदन विरोध करता था जिस पर तीनों ने उस पर हमला किया। 
विज्ञापन


आरोपी तीनों युवकों पर धारा 308 (जान से मारने के प्रयास में गंभीर चोट पहुंचाना) में एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई मगर आरोपी गांव से फरार हैं। जल्द ही पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन

-ऋषिकांत शुक्ला, कोतवाल 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें