फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया यूनिफार्म नहीं ली तो दी गोली मारने की धमकी, प्रधानाध्यापक ने दी थाने में तहरीर

Tue, 29 Sep 2020 01:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज के सौरिख बच्चों के लिए सिलकर आईं घटिया यूनिफार्म नहीं ली तो स्कूल में प्रधानाध्यापक के साथ गाली गलौज कर गोली मारने और निलंबित करवाने की धमकी दी गई। प्रधानाध्यापक ने इसकी शिकायत थाने में की है। 
विज्ञापन


संदीप यादव शहीद सुनील कुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि करीब 12 लोग लोडर में छात्र-छात्राओं को बांटी जाने वाली यूनिफार्म लेकर सोमवार को स्कूल पहुंचे थे। यूनिफार्म घटिया होने पर उन्होंने लेने से इनकार कर दिया।

इस यूनिफार्म लेक आए लोगों ने गाली गलौज कर गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने ये भी कहा कि यूनिफार्म नहीं ली तो निलंबित करवा देंगे। प्रधानाध्यापक ने थाने जाकर शिकायत की। उन्होंने बताया कि यूनिफार्म देने आए लोग एनआरएलएम की ड्रेस पहने थे। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिकायत की जांच करने पहुंचे बीएसए
प्रधानाध्यापक की शिकायत पर बीएसए केके ओझा स्कूल पहुंचे। उन्होंने बताया कि एनआरएलएम को उच्च गुणवत्ता के कपड़े का भुगतान किया है। कोरोना के कारण बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं इससे माप में कुछ गड़बड़ी हो सकती है लेकिन कपड़े की गुणवत्ता खराब नहीं होनी चाहिए। इस बारे में एनआरएलएम के अधिकारियों से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें