कानपुर में परिवहन निगम के टोल फ्री नम्बर पर कॉल कर सिरफिरे ने झकरकटी बस अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी। पुलिस ने देर शाम सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक महिला मित्र के चले जाने से आरोपी मानसिक रूप से तनाव में है। इसलिए ऐसी हरकत की।
आज आरोपी जेल भेज भेजा जाएगा। एसपी साउथ दीपक भूकर ने बताया कि दोपहर को धमकी भरी कॉल की गई थी। मोबाइल नम्बर ट्रेस कर बेगमपुरवा, बाबूपुरवा निवासी अरशद अली खान उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में अरशद ने बताया कि किदवईनगर निवासी एक युवती उसकी मित्र है। वो कुछ दिन पहले कहीं चली गई है। ये तब से उसकी तलाश कर रहा है। उसके घर पर भी गया था। इसको लेकर मानसिक तनाव में था।
इसलिए उसने धमकी भरी कॉल की। जांच में ये भी पता चला कि इसके पहले अरशद रेलवे स्टेशन, रीजेंसी अस्पताल, शांति निकेतन स्वीट हाउस में भी कॉल कर बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है। पुलिस अन्य कई बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।