फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हत्या का प्रयास करने वालों को थाने से छोड़ा, वकीलों ने एसएसपी को बताई पुलिस की करतूत

Fri, 27 Sep 2019 02:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के कैंट में होटल संचालक व वकील के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज की। होटल संचालक व उसके बेटे पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट लिखी। साथ ही पिता-पुत्र को थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन


ऐसे में आक्रोशित वकीलों ने बुधवार को एसएसपी दफ्तर पहुंचकर कैंट पुलिस की करतूत बताई। काकोरी निवासी संदीप वर्मा के मुताबिक उनके पिता अनिरुद्ध वर्मा वकील हैं। बुधवार को किसी बात पर होटल संचालक सुभाष से उनका विवाद हो गया।

आरोप है कि सुभाष ने अपने बेटे डब्बू व विकास संग कट्टे की बट व लोहे की रॉड से पिता को पीटा। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। अनिरुद्ध की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्रों पर हत्या का प्रयास, मारपीट, समेत अन्य धाराओं में एफआईआर लिखी।
विज्ञापन


वहीं सुभाष की तहरीर पर अनिरुद्ध के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। संदीप ने बताया कि कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष व उनके बेटों को छोड़ दिया। सीओ कैंट आरके चतुर्वेदी ने बताया कि आरोप गलत हैं। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें