कानपुर के कैंट से मंगलवार दोपहर पकड़े गए फर्जी लेफ्टिनेंट धीरज से पुलिस दोबारा पूछताछ करने के साथ ही सेना से कनेक्शन को भी खंगालना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आदेश कुमार ने बताया कि धीरज के मोबाइल में मिले नंबरों, फोटो का मिलान कराकर उसके संबंधों की भी पुष्टि की जा रही है।
जिसके लिए पुलिस जल्द ही फतेहगढ़ जाएगी। एमआई ने कैंट में आर्मी शॉपिंग कांप्लेक्स के पास से मंगलवार दोपहर माल रोड, हरबंश मोहाल निवासी धीरज को लेफ्टिनेंट की वर्दी पहने पकड़ा था। पूछताछ में उसने कईयों से नौकरी के नाम पर रुपये भी ठगने की बात कबूली थी।
अब पुलिस धीरज पांडे से दुबारा पूछताछ करने की तैयारी में है। फतेहगढ़ छावनी की मोबाइल पर फ ोटो मिलाने के बाद उसके कनेक्शन को खंगाला जा रहा है। धीरज की महिला मित्र और ठगी का शिकार दोस्त भी फतेहगढ़ में रहता है। पुलिस की टीम उसके कनेक्शन को खंगालकर नौकरी के नाम पर ठगी के शिकार लोगों को तलाश में जल्द ही फतेहगढ़ रवाना होगी।