फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दारूबाज बंदर: पुलिस आयुक्त कार्यालय में पीता नजर आया शराब, सिपाहियों ने भगाया...तब बच पाई बोतल

Mon, 02 Oct 2023 12:49 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: एक बंदर ने आराम से शराब की बोतल निकाली और उसका गत्ता हटाकर बोतल को खोलना शुरू कर दिया। जब एक बोतल नहीं खुली, तो दूसरी बोतल बैग से निकाली और उसको खोलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शराब की बोतल खोलता बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में सोमवार को गांधी जयंती के मौके पर बंदर का एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है। दरअसल, पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक बंदर शराब की बोतल खोलता नजर आया। दो अक्तूबर के मौके पर सभी सरकारी कार्यालय में छुट्टी रहती है।

विज्ञापन

पुलिस आयुक्त कार्यालय में काम से पुलिस कर्मी आते रहते है। उनमें से ही किसी की मोटर साइकिल के बैग में शराब की बोतल रखी थी, जिसको बंदरों ने सूंघ कर पता कर लिया। उसके बाद एक बंदर ने आराम से शराब की बोतल निकाली और उसका गत्ता हटाकर बोतल को खोलना शुरू कर दिया।



जब एक बोतल नहीं खुली, तो दूसरी बोतल बैग से निकाली और उसको खोलना शुरू कर दिया। तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बंदर को भगाया तब बोतल बच पाई। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सवाल ये है कि पुलिसकर्मी के पास शराब की बोतलें क्यों थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें