फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप जिसको पुण्य समझ रहे हैं वही तो महापाप है, इन मछलियों की मौत का कारण जानकर हैरान रह जाएंगे

Thu, 25 Jan 2018 12:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
कानपुर के एक ऐतिहासिक शेरशाह सूरी तालाब में मछलियों की अचानक मौत होने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई। विशेषज्ञों की टीम ने बेहद चौकाने वाले कारण बताए। जानिएं क्या थी ऐसी वजह जिसके कारण...
 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
चकेरी के शंकर नगर स्थित ऐतिहासिक शेरशाह सूरी तालाब में मत्सय विभाग की जांच में मछलियों की मौत की वजह इन्हें भोजन के रूप में दिया जाने वाला आटा और ब्रेड है।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
पानी में इसकी अधिकता मछलियों के लिए जहर का काम कर रही हैं। लगातार इसके प्रयोग से तालाब का पानी गाढ़ा हो गया है।
 

4 of 6
डेमो पिक
इससे तालाब में ऑक्सीजन की कमी हो गई है। मत्स्य विभाग के अधिकारी विजय कुमार द्धिवेदी का कहना है कि इसे तालाब में चूने, फिटकरी और नमक के घोल से कम किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
उन्होने बताया कि आटा और ब्रेड का खाना मछलियों के गलफड़े मे चिपक रहा है। इससे उनको सांस लेने में समस्या होने से मौत हो रही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
मामले में तालाब का संरक्षण कर रही समिति शंकर नगर विकास समिति के अजय कुमार का कहना है कि हमारे पास इतना बजट नहीं है, जिससे वह मत्सय विभाग के लोगों के अनुसार खान - पान कर सकें। मामले में समिति के सदस्यों के साथ मिलकर बात करेंगे। वहीं बुधवार को भी काफी संख्या में मछलियां मरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें