फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल की गौरी बनी कोरियोग्राफर, बच्चों को दे रही फ्री क्लासेस

Thu, 03 Aug 2017 12:27 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
13 साल की कोरियोग्राफर गौरी
विज्ञापन
मन में जज्बा हो तो कोई उम्र मायने नहीं रखती। जिस उम्र में बच्चे माता-पिता की उंगली पकड़कर चलते हैं उस उम्र में शहर की गौरी ने डांस के महारथियों को लोहा मनवाया है। इंडिया गॉट टैलेंट समेत कई रिएलिटी शो में शामिल होने वाली गौरी 13 साल की उम्र में कोरियाग्राफर बन गई है। खुद को और अधिक मजबूत बनाने के लिए डांस एकेडमी में बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दे रही है।
विज्ञापन


कानपुर के किदवई नगर में रहने वाली गौरी पासवान की बचपन से ही डांस में रुचि है। मां गीता भी गौरी को इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में आठवीं की छात्रा ने इंडिया गॉट टैंलेंट के साथ ही कई रिएलिटी शो में शानदार प्रतिभा दिखाई है।   सिल्क एरियर, वेस्टर्न, सेमी क्लासिकल, कंटेम्प्रेरी समेत डांस के कई विधाओं में काबिल 13 साल की गौरी कोरियाग्राफर सरोज खान को अपना आदर्श मानती है। उसका कहना है कि एक दिन सरोज खान की तरह ही बनकर शहर का नाम रोशन करेगी। मां घरेलू काम के साथ ही डांस एकेडमी में उसका सहयोग करती है।
विज्ञापन
  इस समय वह 16 बच्चों को डांस की ट्रेनिंग दे रही है। उसने शहर के टैलेंट ऑफ सिटी, गौरांजली टैलेंट हंट, जेसीआई बीट्स बूगी समेत सभी प्रतियोगिताओं में कड़ी टक्कर देकर जीत हासिल की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें