हरदोई जिले के पिहानी कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों से तेरह जमाती दिल्ली मरकज में शामिल हुए थे। इनकी पहचान के बाद सभी को जांच व आइसोलेशन के लिए भेजा गया है। मरकज में हुए जलसे में शामिल देश के अलग-अलग हिस्सों के काफी लोगों में कोविड- 19 के पॉजीटिव केस सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है।
देश भर में मरकज जलसे में शामिल होने वालों की तलाश कर इनकी स्क्रीनिंग कर आइसोलेट किया जा रहा है। इस क्रम में हरदोई के पिहानी क्षेत्र में स्वास्थ्य महकमे ने पुलिस के सहयोग से तेरह जमातियों की पहचान की है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार शाम सात तथा बुधवार को छह जमातियों को स्क्रीनिंग कर आइसोलेशन में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि जमात से जुड़े लोगों के अलावा नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद आदि से आने वालों में मंगलवार व बुधवार को करीम नगर से 22, बिलहरी से 23, मंसूर नगर से 42, उच्चवल से 22, निपनिया से 21, मगरपुर से 8, पतौन मिश्र से 46, उसमानपुर से 21 ग्रामीणों की स्क्रीनिंग की गई जबकि सीएचसी पर 373 लोगों की मंगलवार को स्क्रीनिंग की गई है। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा आदि स्थानों से से आने वाले लोगों को चौदह दिन होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।