फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग, दोपहर में थम गए 110 एंबुलेंस के पहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दो माह से वेतन न मिलने, कोरोना संदिग्ध रोगियों को लाने व ले जाने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न किए जाने से जिले भर के चार सौ से अधिक संविदा एंबुलेंस कर्मी नाराज हैं। उन्होंने मंगलवार दोपहर जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 102-108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल कर दी। सीएमओ एसके रावत ने महिला अस्पताल पहुंचकर संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन

जिले में 102 व 108 एंबुलेंस सेवा के तहत 110 एंबुलेंस संचालित हैं। दो शिफ्टों पर काम करने के लिए इनमें दो-दो चालक व दो-दो तकनीकी स्टाफ तैनात है।
मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारी संघ उप्र के आह्वान पर जिले भर के एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले गए। मंडल प्रभारी व जिलाध्यक्ष सलिल अवस्थी ने कहा कि कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं, लेकिन दो माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों का बकाया वेतन दिलाया जाए। जून 2019 से बाकी पीएफ की धनराशि जमा कराई जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोराना योद्धा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए घोषित 50 लाख की बीमा योजना में एंबुलेंस कर्मचारियों को भी शामिल किया जाए। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए किट वितरित की जाए। जिलाध्यक्ष सलिल अवस्थी ने कहा कि अधिकारियों ने वार्ता की है, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका है। प्रांतीय नेतृत्व के आदेश पर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें