फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डंपर की टक्कर से घायल तीसरे बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत

Tue, 17 Mar 2026 01:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। शिवली मार्ग पर शनिवार देर रात एक डंपर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार रौंद दिया था। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीसरे घायल युवक ने सोमवार को कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अनहोनी पर परिजन बदहवाश रहे।
विज्ञापन

शिवली थाना क्षेत्र के जुगराजपुर निवासी अनुराग पाल उर्फ कल्लू (32) शनिवार को चचेरे भाई सुमित (26) व पड़ोसी रुपेंद्र पाल (30) के साथ बाइक से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए तिंगाई के एक गेस्ट हाउस आए थे। यहां से वापस जाते समय रात 12 बजे के करीब शिवली-रूरा मार्ग पर गहलौं के पास उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को रौंद दिया था।
हादसे में रूपेंद्र पाल की मौके पर मौत हो गई थी जबकि अनुराग की उपचार के दौरान उसी रात कानपुर के हैलट अस्पताल में मौत हो गई थी। सुमित का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। सोमवार को उसकी भी मौत हो गई। सुमित के पिता सुभाष ने बताया कि सुमित इकलौता पुत्र था। बेटी शिवानी की शादी के बाद से वह ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। अनहोनी पर पिता, मां बिंदेश्वरी, बहन शिवानी के अलावा अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज ने बताया सुमित की मौत कानपुर में उपचार के दौरान एक निजी अस्पताल में हुई है। वही से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें