फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: गोलू हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महाराजपुर के बहुचर्चित गोलू सिंह हत्याकांड में पुलिस ने तीसरे नामजद आरोपी नवीन हसन को शुक्रवार को शेखपुर से गिरफ्तार किया। उस तक पहुंचने में पुलिस को 30 दिन लग गए। 17 जून को गोलू सिंह की हत्या के बाद दर्ज मुकदमे में एक आरोपी को पुलिस ने अगले ही दिन हिरासत में लिया था जबकि दूसरे आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन

महाराजपुर के हाथीपुर गांव निवासी गोलू सिंह का 17 जून को शव रूमा स्थित न्यू जेके ढाबा के पास गिट्टी के ढेर पर पड़ा मिला था। गोलू की मां प्रेमा ने गांव के छोटू पासवान, इशाक और नवीन हसन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 18 जून को पुलिस ने छोटू को हिरासत में लिया था। हालांकि, बाद में मृतक के परिजन ने उसे बेगुनाह बताते हुए छोड़ने की मांग की। इसके बाद दूसरे आरोपी इशाक ने छह जुलाई को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
फरार चल रहे तीसरे आरोपी नवीन की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। गुरुवार देर रात उसे शेखपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को घटनास्थल पर भी लेकर पहुंची। गोलू की हत्या के बाद हाथीपुर गांव में तनाव फैल गया था। महाराजपुर थाना प्रभारी जर्नादन सिंह ने बताया कि विवेचना अंतिम चरण में है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें