फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में कुरान पाक की तिलावत जरूर करें रोजेदार, भूलकर भी न देखें ऐसी चीजें

Sun, 19 May 2019 12:30 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रमजान में कुरान पाक की तिलावत जरूर करें रोजेदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीयत उलेमा के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मो. मतीनुल हक ओसामा ने कानपुर में कहा कि रोजेदार हर रोज कुरान पाक की तिलावत जरूर करें। अगर अधिक समय न हो तो थोड़ी ही देर कलाम पाक पढ़ लें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रोजेदार मोबाइल फोन को उतना ही देखें जितनी जरूरत है। ऐसी चीजें न देखें जो इस्लामी शिक्षाओं के खिलाफ हैं। गपशप के चक्कर में लोग तरावीह की नमाज छोड़ देते हैं। यह गलत बात है। मस्जिद में बैठकर गप्पे न हांकें। वो वक्त परवरदिगार के जिक्र में गुजारें।

मौलाना ओसामा शनिवार को गज्जूपुरवा में आयोजित खत्म तरावीह कार्यक्रम में खिताब कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि रमजान में रोजे रखने का मौका मिला है। अधिक से अधिक वक्त इबादत में गुजारें। इस मौके पर मुल्क और समाज में अमन-चैन, खुशहाली की दुआ की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीवी के कब्जे में जो संपत्ति है, उसकी जकात वह खुद निकाले

बीवी के कब्जे में जो संपत्ति है, उसकी जकात वह खुद निकाले। बीवी उसकी जकात निकालने की जिम्मेदारी अपने शौहर पर न डाले। यह बात उलेमा ने कुल हिंद इस्लामिक इल्मी अकादमी की अल शरिया हेल्पलाइन पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही।

हेल्पलाइन के जरिये यह भी स्पष्ट किया गया कि नाबालिग बच्चे की संपत्ति पर जकात निकालने का प्रावधान नहीं है। उसके बालिग होने के बाद ही संपत्ति से जकात निकाली जाएगी। इसी तरह आल इंडिया गरीब नवाज काउंसिल की माहे स्याम हेल्पलाइन पर जकात से संबंधित सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें