फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आठ लाख रुपये से भरा बैग व तीन मोबाइल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरानगर में लोहे की चौखट और ग्रिल बनाने वाले कारखाने से चोरों ने रविवार देर रात आठ लाख रुपये से भरा बैग और तीन मोबाइल पार कर दिए। सोमवार सुबह बैग गायब देख कारखाना मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल कर आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


कन्नौज तिर्वा निवासी रवि कुमार ने बताया कि इंदिरानगर में किराये पर प्राची स्टील नाम से फर्म है। यहां स्टील, लोहे की चौखट और ग्रिल बनाने का काम होता है। रवि बताया कि सोमवार को डिजाइनर मशीन खरीदने धामपुर जाना था। उन्होंने बैंक से आठ लाख रुपये निकले थे। किसी को शक न हो, इसलिए रुपयों से भरा बैग बेड के अंदर रख दिया था। कारखाने में कर्मचारी भी रहते हैं। रविवार रात खाना खाने के बाद सभी लोग कारखाने में सो गए। सोमवार रुपयों से भरा बैग व तीन मोबाइल गायब मिले। आशंका है कि छत के रास्ते कारखाने में दाखिल हुए शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। कल्याणपुर थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना मिली है। जांच चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें