फोटो संख्या 19
भरथना। रेलवे के टीएम सेकेंड (इंजीनियरिंग कोर) के सरकारी आवास के गेट के कुंडे तोड़कर चोरों ने 80 हजार की नकदी व चांदी की पायल चोरी कर ले गए।
टीएम सेकेंड (इंजीनियरिंग कोर) कुलदीप सिंह भरथना रेलवे स्टेशन के पास मोहल्ला बाजपेयी नगर में स्थित रेलवे कॉलोनी के सरकारी आवास में परिवार सहित रहते हैं। बीती 30 अक्तूबर को घर में आवास में लगाकर परिवार समेत अपने गांव मुरैना गए थे। गुरुवार दोपहर वापस आने पर पीड़ित दंपती आवास के मेन गेट का ताला खोलकर जैसे ही अंदर गए तो कमरे के लोहे के दरवाजे का कुंडा टूटा मिला।
चोरी की आशंका पर अंदर गए तो दीवान, बक्सा खुला हुआ था, और सामान बिखरा पड़ा था। कुलदीप की पत्नी ज्योति ने बताया कि आवास की दीवार फांदकर घर में घुसे चोर कमरे में रखी मिट्टी की गोलक फोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपए व चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। उन्होंने रेलवे कॉलोनी में पुलिस गश्त नही होने पर नाराजगी जताई। पीड़ित ने जीआरपी को सूचना दे दी है। (संवाद)