फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे पर कोहरे में ट्रक में घुसा ट्राॅला, चालक घायल

Thu, 07 Nov 2024 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 21
विज्ञापन

सराय भूपत फाटक के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर कोहरे में ट्रक में पीछे से ट्रॉला घुस गया। हादसे में राजस्थान निवासी ट्रक चालक कफी देर तक केबिन में फंसा रहा। पुलिस व अन्य लोगों ने मशक्कत के बाद चालक को निकाल कर जिला अस्पताल भिजवाया।
राजस्थान के अजमेर जिले के ब्यावर निवासी सिकंदर ट्रॉला में लोहे के पोल झारखंड से लादकर जयपुर ले जा रहा था। गुरुवार सुबह करीब छह बजे हाईवे पर नगला कन्हई से निकलकर सराय भूपत फाटक के पास आगे चल रहा ट्रक दिखाई नहीं पड़ा। उसका ट्रक अनियंत्रित होकर सामने वाले ट्रक में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा इतना भयंकर था कि दोनों ही ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रॉला चालक सिकंदर गंभीर अवस्था में केबिन में बुरी तरह फंसा हुआ था। हादसे की सूचना पर सीओ नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक रामसहाय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों के सहयोग से केबिन में फंसे चालक सिकंदर को बाहर निकलवाकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। दूसरा ट्रक ओडिशा के बड़खोरी गंजोंग का रहने वाला गजाधर चला रहा था। उसे भी हल्की चोट आई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें