फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में चोरों का पुलिस को सलाम, बंद रेस्टोरेंट से पांच लाख की चोरी, जो हाथ लगा सब उठा ले गए

Sat, 11 Apr 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में किदवईनगर के ब्लॉक स्थित रेस्टोरेंट में तोड़-फोड़ कर चोरों ने करीब पांच लाख का सामान चोरी कर लिया। शनिवार को संचालक रेस्टोरेंट में रखा डीप फ्रीजर बंद करने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासान दिया है। किदवईनगर साइट नंबर वन निवासी प्रभात भट्ट का द किचन नाम से रेस्टोरेंट है। उन्होंने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन की वजह से रेस्टोरेंट बंद है। एक दो दिन में डीप फ्रीजर बंद करने के लिए आते थे।

शनिवार को रेस्टोरेंट का ताला खोल कर अंदर गए तो सामान बिखरा मिला। चोरों ने रेस्टोरेंट के अंदर काफी तोड़फोड़ करने के साथ ही चार एसी, इनवर्टर, दो बैटरे, डीजे साउंड व एंप्लीफायर सहित पांच लाख का माल पार कर दिया। चोर पड़ोस के खाली पड़े प्लाट से छत के रास्ते सीलिंग तोड़ कर रेस्टोरेंट के अंदर पहुंचे थे।
विज्ञापन


रेस्टोरेंट मालिक के अनुसार भारी सामान ले जाने के लिए चोरों ने लोडर या ई-रिक्शा का इस्तेमाल किया होगा। पुलिस के अनुसार चोरों ने रेस्टोरेंट के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे की सप्लाई पहले ही कट कर दी थी। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें