फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरों ने पुलिस पर की फायरिंग गोली लगने से दो सिपाही घायल

Sun, 25 Jan 2026 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र की अस्तिया रोड पर शुक्रवार रात बाइक सवार पांच बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पीछा करने पर चोरों की ओर से की गई फायरिंग में भोगनीपुर थाने के दो हेड कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में एक चोर के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से घायल चोर सहित दो को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके तीन साथी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

भोगनीपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर उन्होंने टीम के साथ अस्तिया रोड पर दो बाइकों पर सवार पांच संदिग्धों का पीछा किया। इस पर संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें हेड कांस्टेबल अभय प्रताप सिंह बाजू व हेड कांस्टेबल पवन के हाथ में गोली लगने से घायल हो गए।
वहीं, पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में अमरौधा के मऊखास निवासी राजन उर्फ उदयवीर दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी नारायणपुर निवासी शिवा को भी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। उनके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस, 320 रुपये, मोबाइल व बाइक बरामद की है। घायल पुलिस कर्मियों व बदमाश का सीएचसी पुखरायां में इलाज करवाया गया।
विज्ञापन

सीओ भोगनीपुर संजय वर्मा ने बताया कि आरोपी राजन वर्तमान में कानपुर नगर के कलक्टरगंज थाना क्षेत्र के सीपरी गोदाम घंटाघर रेलवे स्टेशन के पास रह रहा था। उसके खिलाफ जीआरपी कानपुर नगर में गैंगस्टर व चोरी के आठ आपराधिक मामले पंजीकृत है। जबकि शिवा भी मऊखास का मूल निवासी होने के चलते उससे परिचित है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि उनके साथी भोगनीपुर थाना क्षेत्र के एक ईंट-भट्टा पर मजदूरी करते थे।
वह लोग दिन में रेकी कर बंद घरों व एकांत में बनी दुकानों को खोजते थे। इसके बाद रात होते ही उनमें चोरी कर रुपये आपस में बांट लेते थे। उन लोगों ने भोगनीपुर थाना क्षेत्र में एक बंद घर को चिह्नित किया था। जिसमें चोरी करने लिए जाने के दौरान पुलिस उनके पीछे पड़ गई और गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
वहां से दोनों को जेल भेजा गया है। फरार चल रहे गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। जल्द ही उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही इसका भी पता किया जा रहा है कि गिरोह की ओर से कहां और कितनी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें