फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: भाजपाइयों की शिकायत पर दो दरोगा और दो सिपाहियों को हटाया, अपराधियों से सांठगांठ और दलाली के आरोप

Sun, 25 Jan 2026 12:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस कमिश्नर और भाजपा सांसद रमेश अवस्थी के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में पदाधिकारियों ने शिकायत की थी। 
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पदाधिकारियों की शिकायत पर शनिवार की शाम दो दरोगा और दो सिपाहियों को हटा दिया गया। उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर और सांसद रमेश अवस्थी के साथ हुई बैठक में भाजपाइयों ने अपमानित करने, नशीले पदार्थों की बिक्री, अपराधियों से सांठगांठ, दलाल करने के आरोप लगाए थे। पुलिस कमिश्नर ने पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन


भाजपाइयों ने बर्रा क्षेत्र में दरोगा अंकित कसाना, सिपाही अंकुर विहान की शह पर हुक्काबार चलने की शिकायत की थी जबकि स्वरूपनगर थाने के दरोगा रविंद्र राणा एवं सिपाही सोनू पर वसूली के आरोप लगाए थे। पदाधिकारियों ने दामोदरनगर, बर्रा आठ, गुजैनी, नौबस्ता, बसंत विहार में महिलाओं द्वारा नशीले पदार्थ की बिक्री, विराट चौक केडीए क्षेत्र में बिना लाइसेंस शराब की बिक्री होने की शिकायत की थी।

कर्नलगंज चौकी इंचार्ज पवन कुमार का कार्य एवं आचरण सही नहीं होने का आरोप था। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि दरोगा अंकित कसाना और सिपाही अंकुर विहान को हटा दिया गया। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दरोगा रविंद्र राणा और सिपाही सोनू को उनके चार्ज से हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें