फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बैंक में घुसे चोर, नहीं तोड़ पाए स्ट्रांग रूम, एक चोर सीसीटीवी फुटेज में हुआ कैद

Sun, 20 Dec 2020 10:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बैंक में मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर जिले के गाजीपुर में कस्बा स्थित क्षेत्रीय बड़ौदा ग्रामीण बैंक में शनिवार रात चोरी की कोशिश हुई। शातिर चोर रात करीब 12:49 बजे बैंक में घुसे थे। उन्होंने गेट पर लगा सीसीटीवी कैमरा, चैनल और गेट का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। लॉकर रूम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वह तोड़ नहीं सके।
विज्ञापन


सुबह पुलिस ने चोरी की सूचना बैंक मैनेजर को दी। थानेदार का मानना है कि पुलिस सायरन सुन चोर भाग निकले होंगे। सीसीटीवी फुटेज में एक चोर मफलर बांधे हुए दिखा है। पुलिस के अनुसार चोरों ने सबसे पहले बैंक के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ा।

फिर चैनल का ताला उसके बाद में दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुस गए। बैंक मैनेजर नरेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। चोरों बैंक के अंदर घुसने के बाद अंदर लगे एक कैमरे को भी तोड़ दिया। दस्तावेज इधर उधर फेंके।
विज्ञापन


अलमारियों के दस्तावेज भी खंगाले। स्ट्रांग रूम को तोड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मैनेजर की तहरीर पर दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना रात करीब 1:00 बजे के आसपास की है। इस दौरान गश्ती पुलिस भी क्षेत्र से उसी रास्ते से लौट रही थी। पुलिस वाहन का सायरन सुनकर चोर भाग निकले होंगे। एक चोर कैमरे में दिखाई दिया है। उसके और भी साथी होने की आशंका है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें