बकायेदारी पर बिजली विभाग ने शनिवार को शिकंजा कसा। धमनाखुर्द व बबई गांव में विभागीय कार्रवाई की जद में 45 कनेक्शन धारक आए।
इन सभी के घरों की बत्ती काट दी गई। इस कवायद में विभाग ने दो लाख रुपये का बकाया जमा किया। कार्रवाई की टीम में एसडीओ बिंदकी प्रशांत शुक्ला, अवर अभियंता अविनाश यादव, अभिजीत आदि रहे।