कानपुर। बिधनू में सोमवार देर रात चोर पांच बिजली खंभों पर लगे तार काटकर ले गए। इससे करीब 50 गांवों की आपूर्ति ठप हो गयी। दक्षिणांचल विद्युत उपकेंद्र बिधनू के छह फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है।
सोमवार रात छतरापुर फीडर में नहर किनारे गुरु का पुरवा गांव के पास चोरों ने एक घंटे की बिजली कटौती का फायदा उठाकर पांच पोलों के तार काट ले गए। चोरी के दौरान तार खींचने में चोरों ने दो पोल भी तोड़ दिए। जेई विशाल जायसवाल ने बताया कि थाने में तहरीर दी है। नए तार खींचकर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाएगी। बिधनू इंस्पेक्टर जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई जा रही है।