टूटा पड़ा अलमारी का ताला व फैला सामान।
- फोटो : संवाद
कानपुर। शिवकटरा में बंद घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर सहित 3.15 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना के दौरान पीड़ित काशीराम हॉस्पिटल में भर्ती थे। बच्चे के साथ पत्नी भी अस्पताल में ही थी।
शिवकटरा निवासी गगन यादव कांशीराम हॉस्पिटल में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाते हैं। साले आशीष ने बताया कि गगन का बवासीर का मंगलवार को ऑपरेशन हुआ है। उनको रविवार को कांशीराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सोमवार को तीन साल के भांजे कुंज को स्कूल से लेकर घर गया फिर ताला बंद कर हॉस्पिटल पहुंच गए। गगन की पत्नी अंकिता और बेटा अस्पताल में ही रहे। सोमवार शाम को करीब सात बजे अंकिता घर लौटी तो मेन गेट और कमरे के ताले टूटे पड़े थे। चोर तीन लाख के जेवर और 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़िता का अपने सास-ससुर से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी बच्चे अलग रहते हैं जिस कारण घटना संदिग्ध लग रही है। मामले में सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।