फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में चोर हुए बेखौफ, बगल में थाना फिर भी एटीएम लूटने का किया प्रयास

Sat, 17 Sep 2016 02:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
कानपुर में बदमाशों की हिम्मत तो देखिए, नजीराबाद थाने के पास लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। इसके बाद चोरों ने एटीएम लूट का प्रयास भी किया। कैश निकालने के लिए मशीन से छेड़छाड़ की। आखिर में नाकाम होने पर बदमाश मशीन की तीन बैट्रियां लेकर चले गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीतेश कुमार के मुताबिक बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम के गार्ड ने शुक्रवार सुबह बैट्रियां चोरी होने की जानकारी दी थी। जांच में पता चला है कि बृहस्पतिवार रात ड्यूटी का गार्ड राजन सुबह छह बजे से पहले चला गया था।

इस पर गार्ड को बुलाकर पूछताछ की गई तो वह भी कोई सटीक जवाब नहीं दे पाया। इससे राजन की भूमिका संदिग्ध लग रही है। फिलहाल मशीन का कैश सुरक्षित है। बैंक अधिकारियों की ओर से तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें