यूपी के फतेहपुर जिले में जेल से पेशी पर आने के बाद लॉकअप से शनिवार को बाइक चोरी का आरोपी फरार हो गया। घटना की शाम को गिनती के दौरान जानकारी से हड़कंप मच गया। एएसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस आरोपी की तलाश और जांच में जुट गई। आरोपी की तलाश में टीमें गठित की गई हैं।
थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी जगजीत का पुत्र रामकरन कोर्ट से पेशी पर बंदियों के साथ आया था। उसे लॉकअप में बंद किया गया। पेशी के दौरान आरोपी रामकरन की तलाश चालू हुई। उसके लॉकअप में न होने की सूचना से हड़कंप मच गया। लॉकअप इंचार्ज नरेंद्र सिंह यादव समेत पुलिस कर्मी उसकी खोजबीन में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद कोई सुराग नहीं लगा। जेल प्रशासन से बंदी के बारे में पूछताछ की गई। पुलिस कयास लगाए थी कि वह जेल में हो सकता है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।