फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगला काट स्टेट बैंक में घुसे चोर, तिजोरी काटने में रहे नाकाम

Sat, 28 Jan 2017 12:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

एसएसपी ने दलबल के साथ किया निरीक्षण
बैंक में चोरी के प्रयास से मचा हड़कंप
चोरों ने कैमरों में लगा दिया था टेप
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत हेंवरा कोठी स्थित स्टेट बैंक की शाखा में चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोर जंगला काटकर अंदर घुसे और दरवाजे को तोड़कर तिजोरी को काटने का प्रयास किया लेकिन वह तिजोरी काटने में नाकाम रहे। चोरों ने बैंक में लगे कैमरों पर टेप लगा दिया ताकि पहचान न हो सके। बैंक में चोरी के प्रयास की जानकारी होने पर एसएसपी के अलावा अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


हेवरा कोठी पर स्टेट बैंक की शाखा है। गुरुवार को स्टाफ 26 जनवरी पर झंडा फहराने के बाद अपने घर लौट गए थे तभी रात के समय चोरों ने मौका पाकर बैंक के पीछे  लगे जंगले को काटकर अंदर घुस गए। उसके बाद चोरों ने एक दरवाजे को तोड़कर कैश रूम तक पहुंच गए। चोरों ने इसी बीच में बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों पर टेप लगा दिया। चोरों ने बैक की तिजोरी काटने का प्रयास किया लेकिन चोर उसमें सफल नहीं हो सके।

शुक्रवार की सुबह जब बैंक का स्टाफ बैंक पहुंचा तो बैंक का दरवाजा टूटा देख दंग रह गए। स्टाफ ने इसकी जानकारी सैंफई थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ फ्रेंड्स कालोनी गोपाल सिंह यादव ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसओ ने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकरियों को दी। सूचना मिलने पर एसएसपी शिव हरी मीना, एएसपी राम किशुन यादव सीओ सैफई विनय चौहान मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी ने मौके पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने भी जांच पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे दो कैमरे मिले जिस पर चोरों ने टेप नहीं लगाया था। पुलिस उन कैमरों के जरिए चोरों का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है। एसएसपी शिवहरी मीना ने बताया कि चोर कैश तक पहुंचने में सफल नहीं हो सके। चोरों ने कैश नहीं ले जा सके। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें