उधमपुर एक्सप्रेस में चोरी करने वाले दंपति गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले में उधमपुर एक्सप्रेस में खागा स्टेशन पर 28 नवंबर को प्रयागराज के सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी अमरेंद्र की पत्नी बिंदु देवी का नकदी और जेवरात भरा बैग चोरी हुआ था। इसका खुलासा जीआरपी सीओ राजीव कुमार द्विवेदी ने शनिवार को स्टेशन के जीआरपी थाने में किया।
सीओ ने बताया कि खागा कोतवाली विजयनगर निवासी अजय कश्यप और उसकी पत्नी रोशनी कश्यप को चोरी के मामले में पकड़ा गया है। इनके पास से तीन लाख नकद व भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। जेवरातों कीमत करीब छह लाख है। आरोपी दंपति को जेल भेजा गया है।