फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल्ली से कागज लाकर घर में करते थे छपाई, आधे दाम पर करते थे सप्लाई

Mon, 12 Jan 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर थाना पुलिस के हत्थे चढ़े नकली नोट छापने वाले गिरोह के सदस्य दिल्ली से कागज लाकर घर में नोट छापते थे। इसके बाद आसपास के जिलों व प्रदेशों में आधे दाम पर अन्य नकली नोट खपाने में जुटे थे। पुलिस अब नकली नोट का कागज मुहैया करवाने वालों से लेकर बाजार में फुटकर खपाने वालों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि छानबीन में आरोपी रामशंकर चौहान व धर्मेंद्र सिंह उर्फ अर्जुन सिंह के मोबाइलों की लोकेशन दिल्ली व आसपास के जिलों में मिली है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले ही नोट छापकर बाजार में कुछ लोगों को चिह्नित कर आधे दामों में देना शुरू किया था। नोट छापने के लिए वह दिल्ली के कई स्थानों से अच्छी किस्म का कागज खरीदते थे। इसके बाद रामशंकर के घर पर अच्छे किस्म के कलर प्रिंटर से नोटों की छपाई करते थे।
यह लोग सिर्फ 100 व 200 रुपये के नोट इसलिए बनाते थे क्योंकि बाजार में अधिकांश लोग 100 व 200 के नोट की बिना जांच किए ही रख लेते थे। नोट छपाई के बाद वह लोग कानपुर नगर, फतेहपुर, कानपुर देहात, औरैया सहित आसपास के जिलों में नकली नोट खरीदने वाले लोगों को आधे दामों पर बेच देते थे। यहां तक कि दिल्ली जाने के दौरान रास्ते में भी वह लोग नकली नोट सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

रविवार को वह अकबरपुर क्षेत्र में नकली नोट सप्लाई करने के लिए आए थे मगर उनको पुलिस ने पकड़ लिया। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। नकली नोट छापने व बेचने वाले गिरोह के सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी व अकबरपुर थाना की टीमें लगी हुईं हैं। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें