यूपी में कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती 13 रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। माइक्रो बायोलॉजी विभाग में डेंगू के लक्षणों वाले 73 रोगियों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद रोगियों को डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया गया। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
डेंगू रोगियों में कानपुर शहर के आसपास के जिलों के रोगी हैं। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि डेंगू समेत अन्य वायरल संक्रमण के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही वायरल और बैक्टीरियल डायरिया के रोगी आ रहे हैं। मिश्रित संक्रमण के रोगियों की भी भरमार है।