फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खनन का खेल' आईएएस बी चंद्रकला के साथ ही बढ़ सकती हैं इन नेताओं की मुश्किलें

Thu, 10 Jan 2019 11:40 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बी चंद्रकला
विज्ञापन
अवैध खनन मामले में हमीरपुर की तत्कालीन जिलाधिकारी बी चंद्रकला, सपा से एमएलसी रमेश मिश्रा और अन्य आरोपियों के खिलाफ सीबीआई के साथ ही ईडी व आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने आरोपियों से जुटाए दस्तावेज की जानकारी ईडी अफसरों को दी है। इससे आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर होनी तय लग रही है।  
विज्ञापन


हमीरपुर के अवैध खनन में तत्कालीन डीएम बी चंद्रकला, एमएलसी रमेश मिश्रा समेत 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीबीआई को आरोपियों की अवैध खनन से अरबों की कमाई का पता चला है। सीबीआई ने आयकर और ईडी से सबूत और दस्तावेज साझा किए हैं। ईडी और आयकर ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि एक-दो हफ्ते में ईडी सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें