फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा की हुई पेशी, सुनवाई 23 जनवरी को

Thu, 10 Jan 2019 11:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हत्या के प्रयास व ट्रेन में लूट के मुकदमे पर बहस होगी
विज्ञापन
उन्नावः विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा को कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार को कारागार से पेशी पर न्यायालय लाया गया। हत्या के प्रयास मामले में फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम में सुनवाई के बाद 23 जनवरी बहस की तारीख दी गई है।

 

न्यायालय के वारंट पर गिरफ्तार हुए किशोरी के चाचा की गुरुवार को सुबह करीब दस बजे कड़ी सुरक्षा के बीच फास्ट्र ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश मो. राशिद की कोर्ट में पेश किया गया। हत्या के प्रयास मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के बाद बहस के लिए 23 जनवरी तारीख दी गई है। बता दें कि चाचा पर जीआरपी में भी एक मुकदमा दर्ज है। उसकी भी सुनवाई उसी तिथि में होगी। पेशी के समय तक न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें