फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसए के इन वैज्ञानिकों को मलेशिया की मलाया यूनिवर्सिटी कुआलालम्पुर में किया गया सम्मानित

Sat, 24 Aug 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसए कानपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलाया यूनिवर्सिटी कुआलालम्पुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गोष्ठी चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी के तीन वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। संगोष्ठी में विश्व के विभिन्न देशों के वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दलहन अनुभाग के प्रभारी एवं वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश मिश्रा ने जैव उर्वरकों के फसल उत्पादन में महत्व में व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनको दलहनी फसलों के लिए शोध कार्यों के लिए एक्सीलेंस अवार्ड इन पल्स रिसर्च से सम्मानित किया गया।

उद्यान विज्ञान एवं फल विज्ञान प्रभारी डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बायो इन्हासर के प्रयोग से आर्गेनिक फसल उत्पादन पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनको विभिन्न शोधों के लिए इमीनेन्ट हार्टीकल्चरिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलहन अनुभाग की वैज्ञानिक डॉ. गीता राय को बेस्ट रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया। कुलपति सुशील सोलोमन ने सम्मानित वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें