फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली नहीं रहेंगी सरकारी पॉलिटेक्निक सीटें

Thu, 23 Jun 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
पीयू स्टूडेंट ने तैयार किया खास वाटर फिल्टर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक कॉलेजों की सीटें इस बार खाली नहीं रहेंगी। इसके लिए 8 अगस्त को स्पॉट काउंसलिंग, शैक्षिक दस्तावेजों के सत्यापन और फीस जमा करके एडमिशन लेने की व्यवस्था की गई है। इसका लाभ संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल स्टूडेंटों को ही मिल सकेगा। ऐसा पहली बार होगा। इससे पहले राजकीय और अनुदानित पॉलिटेक्निक की खाली सीटें नहीं भरी जाती थीं। 
विज्ञापन

नई व्यवस्था का फायदा स्टूडेंट और शासन दोनों को मिलेगा। स्टूडेंटों को कम फीस में एडमिशन मिलेगा तो प्राविधिक शिक्षा विभाग की आय बढ़ जाएगी। काउंसलिंग से कानपुर नगर के रावतपुर, घाटमपुर और साकेत नगर सहित यूपी के 127 राजकीय, 19 अनुदानित पॉलिटेक्निक की 36,180 सीटें भरी जाएंगी।
25 जून से काउंसलिंग, 1.34 लाख सीटें भरेंगी
पॉलिटेक्निक की ऑनलाइन काउंसलिंग 25 जून से शुरू होगी। इससे राजकीय, अनुदानित और निजी पॉलिटेक्निक की एक लाख 34 हजार 727 सीटें भरी जाएंगी। काउंसलिंग चार चरणों में होगी। 2 अगस्त को अंतिम चरण का सीट अलॉटमेंट किया जाएगा। वेबसाइट www.jeecup.org पर जाकर काउंसलिंग कराई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें