फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 31 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर होगा नुकसान, रुक सकती है किसान सम्मान निधि, पढ़ें अपडेट

Sat, 28 Dec 2024 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए लगातार गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी किसान इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। करीब तीन हजार किसानों ने रजिस्ट्री कराई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी फार्मर रजिस्ट्री करा लें।
विज्ञापन
किसान सम्मान निधि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के बिना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। नवंबर से अब तक 3026 किसानों ने रजिस्ट्री करा ली है। करीब 1.97 लाख किसान अभी भी सचेत नहीं हो रहे हैं। 31 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री न कराने पर किसान सम्मान निधि रुक सकती है।

विज्ञापन

जिले में करीब 2.20 लाख किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके तहत उनको दो हजार रुपये प्रत्येक तीन माह दिया जाता है। किसानों को अब इस योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करानी पड़ेगी।

क्या है फार्मर रजिस्ट्री
फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को अपनी खेती का पूरा विवरण वेब पोर्टल पर upfr.agristack.gov.in दर्ज करना होगा। इसके तहत आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं खतौनी संख्या शामिल है।

फार्मर रजिस्ट्री कराने के लाभ
फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद किसानों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगम और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो सकेगा। किसानों को ऋण, केसीसी आदि बिना कठिनाई के सुगमता से मिल सकेंगे। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी। इसके अलावा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद में किसानों का पंजीकरण ऑनलाइन माध्यम से हो सकेगा।
विज्ञापन

फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए लगातार गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी किसान इसमें रुचि नहीं दिखा रहे हैं। करीब तीन हजार किसानों ने रजिस्ट्री कराई है। प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी फार्मर रजिस्ट्री करा लें।  -अरुण कुमार, उपनिदेशक कृषि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें