फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिन में रहेगी उमस, रात में हो सकती बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हवाओं का रुख बदलते ही बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलने से बारिश रुकी हुई है। राजस्थान से शुष्क हवाएं भी आ रही हैं। हवा की दिशा बदलते ही मानसूनी अक्षीय रेखा बन जाएगी। इसके बाद बारिश होने लगेगी। इस दौरान उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। बुधवार रात में बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने और मानसूनी अक्षीय रेखा बनने में तीन दिन लग सकते हैं। बंगाल की खाड़ी से गंगा के मैदानी इलाकों में हवाएं आ रही हैं। अरब सागर से हवाएं आ रही हैं, लेकिन असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं है। बुधवार रात से बादल आ सकते हैं, जिससे हल्की बारिश की संभावना है। आठ से 10 मिमी बारिश का अनुमान है। दिन में उमस वाली गर्मी बनी रहेगी।
मंगलवार को दिन में तेज धूप रहने से माहौल में नमी का प्रतिशत कम हुआ है। सुबह माहौल में 87 फीसदी नमी रही और दोपहर को घट कर 65 प्रतिशत हो गई। इसके साथ ही शहरियों को उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया। विभाग का पूर्वानुमान है कि 30 जून के मध्य हल्की बारिश की संभावना है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें