फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: निवेश में आई रकम से सोने के बिस्किट खरीदने की थी तैयारी, रविंद्रनाथ सोनी के मोबाइल में मिले ये साक्ष्य

Thu, 29 Jan 2026 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: क्राइम ब्रांच और एसआईटी को ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी के मोबाइल में मिले सोने के बिस्किट की डील करने के साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
आरोपी रविंद्रनाथ सोनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई देशों के 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 करोड़ की ठगी का आरोपी रविंद्रनाथ सोनी निवेश की रकम से सोने के बिस्किट खरीदने की तैयारी कर रहा था। यह साक्ष्य क्राइम ब्रांच और एसआईटी को सोनी के मोबाइल में मिले हैं। डील करने वाला एनआरआई है। उसकी तलाश शुरू हो गई है। प्रारंभिक जांच में एनआरआई के मॉरीशस और अमेरिका का एक कारोबारी होने की जानकारी मिली है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने 42.29 लाख की ठगी के इनामी आरोपी दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ सोनी को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ में भारत, यूएई, दुबई, जापानी समेत कई देशों के 700 से अधिक लोगों से करीब 1500 की ठगी करने की जानकारी हुई। पुलिस और एसआईटी ने उसका रिमांड लेकर संपत्तियों, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद किए।

पिछले दिनों कोर्ट के आदेश पर मोबाइल फोन के डेटा हासिल हुआ। इस डेटा से कई अहम सबूत मिल रहे हैं। एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि रविंद्रनाथ सोनी के मोबाइल में एनआरआई से बातचीत के अंश मिले हैं। इसमें वह निवेश की रकम से सोने के बिस्किट खरीदने की डील कर रहा है। एनआरआई मॉरीशस और अमेरिका का एक कारोबारी बताया जा रहा है। उसके देश के अंदर लिंक तलाशे जा रहे हैं। जल्द ही इस संबंध में विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


कंपनी का बदला जा रहा था स्वरूप
क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक ब्लूचिप कंपनी का बार बार स्वरूप बदला जा रहा था। उसके स्टाफ को दूसरी कंपनी में दिखाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच और एसआईटी को तीन और कंपनियों के बारे में जानकारी हुई है। टीम ने ब्लूचिप कंपनी में एचआर व एडमिन की जिम्मेदारी संभाल रही दिव्या रजतानी से पूछताछ की है। यह मूलरूप से दुबई की रहने वाली है और कंपनी में गुरनीत कौर के साथ पूरी डिटेल रखती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें