फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में कोबरा निकलने से मचा हड़कंप

Wed, 06 Aug 2025 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के हरौली गांव में बुधवार को बाढ़ पीढि़त कुलदीप दुबे के घर में कोबरा निकलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सेंचुअरी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कोबरा को रेस्क्यू किया।
विज्ञापन


बाढ़ के कारण खेतों और बीहड़ में रहने वाले अजगर, कोबरा, मगर, अब रिहायशी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगे हैं। हरौली गांव के कुलदीप दुबे जब बाढ़ का पानी निकलने के बाद अपने घर की साफ-सफाई कर रहे थे तभी उन्हें अचानक घर के अंदर कोबरा सांप दिखाई दिया। आनन-फानन परिवार को लोग घर से बाहर निकल आए और दरवाजे को बंद कर दिया।
उन्हाेंने तुरंत ही इसकी सूचना सेंचुअरी विभाग को दी। सूचना पर सेंचुअरी के वन रक्षक रोहित यादव व अजय कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लगभग आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को पकड़ लिया। टीम कोबरा को बीहड़ में छोड़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें