फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में गलतियां ही गलतियां, अपना नाम जरूर देख लें, कहीं आप भी मतदान करने से न चूक जाएं

Tue, 26 Mar 2019 05:07 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
वोटर लिस्ट में दर्ज ब्योरे को सही माने तो कानपुर के ज्ञान निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्री नगर में वोट डालने वाले गणेश का मकान नंबर 12 लाख 12 हजार 441 है। सतीश सिंह का मकान का नंबर 12 लाख 12 हजार 641 है। वोटर लिस्ट में दर्जनों वोटर के मकान नंबर की डिजिट लाखों में शो हो रही है। हकीकत में शास्त्री नगर में आने वाले किन्हीं भी मकानों के यह नंबर नहीं है।
विज्ञापन


यह तो बानगीभर है। वोटर लिस्ट में गलतियां ही गलतियां हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद से हर रोज इसका खुलासा हो रहा है। अमर उजाला पहले भी खुलासा कर चुका है कि पिता का वोट महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में तो बेटी का वोट कैंट विधानसभा क्षेत्र में आया है। हर रोज निर्वाचन दफ्तर में गलतियों से परेशान लोग पहुंच रहे हैं।

जानकीपुरम कल्याणपुर निवासी आरपी सैनी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पत्नी शांती देवी ने विधानसभा चुनाव में वोट डाला था। बाद में वोटर लिस्ट में उनकी पत्नी का नाम शांती देवी की जगह शिव देवी दिखाया जाने लगा था। गलती ठीक कराने के लिए उन्होंने फार्म भरा। अब वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है।

निर्वाचन दफ्तर में कोई भी सही बात बताने वाला नहीं है। दादा मियां चौराहा निवासी सैयद अबुल बरकात नजमी का नाम भी वोटर लिस्ट से कट गया है। निर्वाचन दफ्तर आए उनके भाई ने बताया कि सैयद अबुल बरकात नजमी ने पिछले विधानसभा चुनाव में वोट डाला था।
विज्ञापन

निर्वाचन दफ्तर में शिकायत की गई तो कहा कि यह देख लें कि उनका वोट किसी दूसरे पोलिंग स्टेशन पर तो नहीं चला गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी केहरी सिंह का कहना है कि शास्त्री नगर के कुछ मकानों के नंबर गड़बड़ लिखे जाने की शिकायत मिली है। इससे वोट डालने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। चुनाव बाद लोग गलती ठीक करा सकते हैं। जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं तो वह एक अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

इस तरह देखें वोटर लिस्ट में अपना नाम
वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना है तो nvsp वेबसाइट खोलें। इसके बाद सर्च योर इपिक नंबर पर जाकर अपने वोटर आईडी पर दिया गया नंबर डालें। यह नंबर डालते ही वोटर लिस्ट में आपके नाम की स्थिति आ जाएगी। अब आपको अपना मतदान केंद्र जानना है तो व्यू डिटेल पर जाकर क्लिक करें। यह क्लिक होते ही आपके मतदान केंद्र, बूथ नंबर की जानकारी आ जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें