कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी समिति ने सोमवार को 57 गांव शहरी सीमा में शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। अब इसे ग्रीन सिग्नल के लिए शासन को भेजा जाएगा, जहां अंतिम मुहर लगेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शौच करने या कूड़ा फेंकने पर 500 रुपये जुर्माना लगेगा। यह व्यवस्था एक महीने में लागू होगी। साप्ताहिक बाजारों में दुकानदारों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा।
पीपीपी माडल पर सौ स्थानों पर पेशाबघर और 200 माडल टेंपो स्टैंड बनाने, लगभग 30 करोड़ के विकास कार्यों सहित कई अन्य प्रस्ताव भी स्वीकृत हुए।
नगर निगम समिति कक्ष में लगभग साढ़े चार घंटे चली कार्यकारिणी समिति की बैठक में 359 प्रस्ताव रखे गए। महापौर जगतवीर सिंह द्रोण की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विकास कार्यों से संबंधित सवा तीन सौ से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
इनमें से कई कार्य हो चुके हैं, कुछ हो रहे हैं, कई प्रस्तावित हैं। बैठक के बाद उप सभापति सुहेल अहमद और अपर नगर आयुक्त (प्रथम) विनोद गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि सीमा विस्तार करते हुए इसमें कल्याणपुर ब्लाक के 49 और और चौबेपुर ब्लाक के आठ गांव शहर में शामिल किए जाएंगे। इससे इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ेंगी। जीवन
स्तर भी सुधरेगा।
100 स्थानों पर सार्वजनिक मूत्रालय
एहसान फाउंडेशन के पीपीपी माडल पर व्यस्त सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में सौ पुरुष एवं महिला पेशाबघर बनवाने का प्रस्ताव स्वीकृति हुआ। यह संस्था नि:शुल्क सेवा प्रदान करेगी। शौैचालयों की नियमित सफाई भी कराएगी।
ये प्रस्ताव भी स्वीकृत
a साप्ताहिक बाजारों में यूजर चार्ज
a शिलान्यास, लोकार्पण पत्थरों पर फालतू नाम पड़ने पर जेई पर कार्रवाई होगी
a तीन पार्षदों (नवीन पंडित, महेंद्र शुक्ला, धीरू) की समिति 15 दिन में जलभराव, सीवर भराव स्थल देखेगी
a स्मार्ट सिटी में शामिल बीएम श्रीवास्तव मार्केट से अवैध कब्जे हटाकर मल्टीस्टोरी शॉपिंग कांप्लेक्स, स्किल डेवलपमेंट सेंटर बनेगा
a बीएन भल्ला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं बढ़वाई जाएंगी
a टेंडर फार्म शुल्क ढाई-तीन गुना बढ़ा
a नामांतरण के आठ में से पांच प्रस्ताव स्वीकृत
a एसटीपी संचालन के लिए नगर निगम फिलहाल रुपये देगा, पर भविष्य में इसके लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत धन मांगने का प्रस्ताव शासन को भेजेगा
a बर्रा में बारातशाला के लिए 17.93 लाख रुपये स्वीकृत
a बंबा रोड सब्जी मंडी में मल्टीस्टोरी कांप्लेक्स बनाने के लिए सर्वे होगा
a ओमपुरवा में बारातशाला की जरूरत संबंधी सर्वे होगा
a यातायात बाधित कर रहे सड़कों पर बने गेट तोड़ा जाएंगे
a जलकल विभाग पांच टैंकर, एक ट्रैक्टर खरीदेगा, एक ड्राइवर रखेगा
a विश्वबैंक ई-ब्लाक, सी-ब्लाक पानी की टंकी के पास क्रियाघर बनेंगे
a नगर निगम की सड़कों के किनारे फुटपाथ बनेंगे
a नगर निगम तैराकी टीम बनाकर प्रतियोगिताओं में भेजेगा
a प्रेम नगर स्थित नगर निगम मार्केट के बालकनी दुकानदारों से दो-दो लाख रुपये लिए जाएंगे